मनिहारी मनिहारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने कई पार्षदों पर मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरी तरफ वार्ड पार्षद श्रवण कुमार समेत अन्य पार्षदों ने तत्कालीन नगर कार्यपालक पदाधिकारी रनधीर लाल, वर्तमान नगर मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, सशक्त कमेटी के तीन सदस्य व जेई पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार पासवान ने वार्ड पार्षद सुलताना परवीन का फर्जी हस्ताक्षर कर कार्यालय भेजने, अनावश्यक बाधा पहुंचाने, अधिकारी की छवि धुमिल करने पर मामला दर्ज कराया है. दूसरी तरफ वार्ड पार्षद श्रवण समेत अन्य पार्षदों ने वित्तीय अनियमिता, सरकारी भूमि का अतिक्रमण का मामला दर्ज कराया है. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि दो प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जा रही है.
नगर पंचायत में दो तरफ से मनिहारी थाना में मामला दर्ज
नगर पंचायत में दो तरफ से मनिहारी थाना में मामला दर्ज
