42 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

42 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

फलका फलका थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 42 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रंगकोल स्थित नहर के समीप एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में देसी शराब लेकर गुजरने वाला है. फलका थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसके पास से 42 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. तस्कर बंसी मंडल रंगकोल का निवासी है. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >