बलिया बेलौन तैयबपुर पंचायत के वार्ड आठ भैंसबंधा गांव के पास मुख्यमंत्री योजना से बना सड़क दब जाने से लोगों ने सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया. क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद मुनतसिर अहमद ने इसकी सूचना विभागीय कनीय अभियंता को दिये जाने पर इस की जांच की है. सड़क बांध ढाला से भैंसबंधा गांव होते हुए बांध डाला तक जाती है. चार साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था. उक्त सड़क के अन्दर से मिट्टी बह जाने से सडक दब गया है. विगत दिनों यहां एक ट्रैक्टर पलट जाने से बड़ी दुर्घटना होते होते बचा है. सड़क ध्वस्त होने से वाहनों का परिचालन बंद है. मुखिया मारूफ अहसन ने कहा की यह सड़क पांच साल का समय अवधि पूरा नहीं किया है. ऐसे में संवेदक को इसकी शीघ्र मरम्मति करना होगा. सड़क निर्माण में अनियमितता बढ़ते का आरोप लगाते हुए कहा की शीघ्र सड़क का मरम्मति नहीं करना है तो लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा.
बारिश के पानी से सड़क क्षतिग्रस्त
बारिश के पानी से सड़क क्षतिग्रस्त
