कटिहार. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ऊपर यातायात थाना पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की. यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई करते हुए फाइन वसूला की गयी. शहर के अमर जवान चौक, तथा कटिहार ब्लॉक के सामने कटिहार मनिहारी एनएच रोड उदामा रेखा के पास यातायात पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत शहर में बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस मोटरसाइकिल से चलने वाले चालक, तथा चार चक्का वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए चालकों के ऊपर कार्रवाई की गयी. साथ ही जो लोग बाइक लेकर घर से निकले थे और वे हेलमेट, गाड़ी के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस साथ नहीं थे, उन पर करवाई करते हुए ऐसे चालकों से जुर्माना वसूला गया. ऐसे चालकों को जुर्माना वसूलने के बाद सख्त हिदायत दी गयी कि यदि आगे नियमों का पालन नहीं करेंगे तो भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा, यातायात प्रभारी ने बताया कि एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर यह अभियान लगातार चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
