दुर्गा पूजा को ले किये गये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दो हजार जवानों की हुई तैनाती

जिले में शांति व सैहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस अडिग है.

कटिहार. जिले में शांति व सैहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस अडिग है. दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने 430 स्थलों को चिह्नित कर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की तैनाती की गयी है. इसके साथ अर्धसैनिक बलों की चार कंपनी के साथ-साथ जिला पुलिस बल, होमगार्ड के जवान एवं ग्रामीण पुलिस की तैनाती की गयी है. जिले में तकरीबन दो हजार सुरक्षा बलों को पूजा पंडालों, मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों में तैनात किया गया है. सोमवार से ही श्रद्धालु गणों की भीड़ पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमा का दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. पूजा पंडालों में अर्ध सैनिक बलों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त थे. मंगलवार को अहले सुबह से दुर्गा स्थान बड़ी मंदिर, सर्व मंगला दुर्गा मंदिर मिरचाई बाड़ी में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी तैनात थी. इसके अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा अर्ध सैनिक बल की टुकड़िया क्षेत्र का भ्रमण करते रहेगी.

पुलिस पदाधिकारी ने पूजा-पंडालों का किया निरीक्षण

एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पूजा पंडालों में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का अनुपालन पूजा समिति की ओर से किया जा रहा. सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह, डीएसपी मुख्यालय मृदु लता, ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन सहित प्रशिक्षु डीएसपी पूजा पंडाल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पूजा पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन कर वहां तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कमेटी के सदस्यों को भी निर्देशित किया, ताकि पूजा पंडाल में विधि व्यवस्था बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >