कटिहार डंडखोरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महेशपुर पंचायत के सुदर्शन घाट पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर दो बाइक से तीन तस्कर को 26.34 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कुमार को कुछ शराब तस्करों की इनपुट मिली. उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने दो संदिग्ध बाइक चालक को रोक कर उसकी गाड़ी की तलाशी ली. पास से अलग-अलग थैलों में 26.34 लीटर विदेशी शराब मिला. पुलिस ने तीनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि आरोपित तस्कर छोटू कुमार, नरेश कुमार खरवार, सैरूल को दो बाइक से कुल-26.340 लीटर विदेशी शराब लेकर बंगाल से आ रहे थे. उन तस्करों की गिरफ्तारी की गयी. इस बाबत स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
