प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के मुख्य द्वार के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर टोटो को गुप्त सूचना के आधार पर रोशना पुलिस ने जब्त कर तीन तस्करों को 113 लीटर विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रोशना थाना गेट के मुख्य द्वार के एनएच 81 मुख्य सड़क पर बिना नम्बर प्लेट के टोटो को जब्त कर 113 लीटर विदेशी शराब के साथ शेख बारिक पिता शेख सुल्तान, शाह नगर थाना रोशना, सुल्तान पिता कलाम, सिरंडा थाना प्राणपुर, अतहर चांद पिता नजीर, नसीर गंज चौधरी मोहल्ला चौक थाना नगर तीनों जिला कटिहार को गिरफ्तार कटिहार जेल भेज दिया गया. इस मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सूर्यकांत कुमार के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
