ड्रैंगन फ्रूट का वैज्ञानिक उत्पादन व विपणन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

ड्रैंगन फ्रूट का वैज्ञानिक उत्पादन व विपणन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

– किशनगंज किसान जायेंगे प्रशिक्षण में भाग लेने कटिहार ड्रैंगन फ्रूट का वैज्ञानिक उत्पादन व विपणन विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के किसान भाग लेंगे. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि बलरामपुर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमरदीप कुमार अमर, समेली सहायक तकनीकी प्रबंधक कंचन माला, बरारी के किसान रंजीत पोद्दार, बलुआ के संतोष कुमार, समेली के छोहार मक्कू देवी को उक्त कार्यक्रम में किसानों के साथ भाग लेने के लिए नामित किया गया है. प्रशिक्षण चार से छह अगस्त तक डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय किशनगंज में ड्रैंगन फ्रूट का वैज्ञानिक उत्पादन और विपणन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार अगस्त के पूर्वाहन नौ बजे तक कृषकों के साथ भाग लेने को आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >