जनता दरबार में तीन मामलों का किया गया निष्पादन

जनता दरबार में तीन मामलों का किया गया निष्पादन

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर थाना परिसर में प्राणपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार महतो की देखरेख में जनता दरबार का आयोजन किया गया. प्राणपुर थाना परिसर में भुमि विवाद परामर्श जनता दरबार में मामला का निष्पादन करते हुए प्राणपुर राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र से भुमि विवाद संबंधित कुल छः मामला थे. जिसमें तीन मामला दोनों वादी प्रतिवादी के वापसी समझौता के तहत मामला का निष्पादन किया गया. शेष बचे तीन मामला साक्ष्य के अभाव में अगले तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस मौके पर प्राणपुर पुलिस अवर निरीक्षक के साथ कई पुलिस एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >