सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल

एनएच 31 पर दो अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

कुरसेला. एनएच 31 पर दो अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. कबीर मठ के समीप मंगलवार को पिकअप की ठोकर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये. टक्कर खाकर बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. सड़क पर गिरे घायल बाइक सवार को उठा कर पुलिस ने उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया. उपचार बाद घायलों को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के घायलों में विजय कुमार (32) व सकीचंद महलदार पोठिया थाना क्षेत्र के बखरी गांव का निवासी बताया गया है. जानकारी में बताया गया कि बाइक सवार युवक बखरी से नवगछिया के तरफ जा रहा था. इसी बीच कबीर मठ के समीप पिकअप से बाइक की टक्कर हो गयी. घायलों में एक का स्थिति नाजुक बना हुआ था. एक अन्य घटना में सोमवार देर रात कटरिया सिमड़ गाछ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लगने से युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में उपचार बाद घायल युवक को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक विक्रम कुमार (22) पिता अशोक मंडल तीनघरिया गांव का निवासी है. बताया गया कि बाइक सवार युवक भागलपुर की ओर जा रहा था. कटरिया सिमड़ गाछ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >