वायरल वीडियो मामले में कट्टा, कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

कुरसेला बस्ती में नवविवाहिता के हाथ में अवैध हथियार के वायरल वीडियो रील पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में पुलिस ने एक कट्टा, कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

कटिहार के कुरसेला से रिपोर्ट,

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती में नवविवाहिता के हाथ में अवैध हथियार के वायरल वीडियो रील पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में पुलिस ने एक कट्टा, कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में कृष्ण कुमार पिता पंकज राम, सोनू कुमार यादव पिता रामोतार यादव, अंशु कुमार पिता विवेकानंद यादव, कुरसेला बस्ती निवासी शामिल है. जानकारी अनुसार कृष्ण कुमार ने प्रेम विवाह पर पत्नी के हाथ में अवैध हथियार देकर सोशल मीडिया पर व्यू बढ़ाने के लिये रील बना कर वायरल कर दिया था. कुरसेला थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के सामने आने पर मामले को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया था.

जानकारी जुटा कर तीन आरोपितों को अवैध हथियार, कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

वायरल हुए वीडियो के संबंध में पुलिस ने जानकारी जुटा कर तीन आरोपितों को अवैध हथियार, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर व्यू लाईक पाने के लिये अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करना युवक को मंहगा पड़ गया. जानकारी में बताया गया कि प्रेम विवाह के खुशी में युवक ने अवैध हथियार से गैर कानूनी हरकत किया था. खुशी दर्शाने का यह हरकत युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. जानकारी में बताया गया कि युवक के गैर कानूनी हरकत में दो युवक ने सहयोग किया था. प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है. कुरसेला थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >