एसपी को आवेदन देकर न्याय की लगायी गुहार

एसपी को आवेदन देकर न्याय की लगायी गुहार

कटिहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से न्याय की गुहार लगाने फरियादी शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे. शिकायत को लेकर लोगों ने आवेदन दिया. एसपी शिखर चौधरी ने अपने वेश्म में जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये करीब 20 लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनी. शिकायतकर्ताओं ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद समेत अन्य मामलों से संबंधित अपनी समस्याएं को लेकर आवेदन दिया. एसपी ने प्रत्येक शिकायत की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को मामले का निष्पक्ष जांच के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >