मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, थानाध्यक्ष

मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, थानाध्यक्ष

कोढ़ा आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रौतारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता रौतारा थाना प्रभारी सोनू कुमार ने की. बैठक में क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और समाजसेवी उपस्थित हुए. सभी ने मिलकर आपसी सहयोग और सामंजस्य से त्योहार को मनाने का संकल्प लिया. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने साफ तौर पर कहा कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार निगरानी रखेगा. किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. बैठक में सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया और लोगों से आग्रह किया गया कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >