अधेड़ महिला का शव फंदे से लटका देख क्षेत्र में सनसनी

अधेड़ महिला का शव फंदे से लटका देख क्षेत्र में सनसनी

– हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत की पोरला गांव से एक अधेड़ महिला का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई है. गुरुवार की देर शाम को बिजली देवी उम्र करीब 45 वर्ष पति बासु शर्मा, पोरला के अपने घर के अन्दर फंदे से लटका शव को देख क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. घटना हत्या है या आत्महत्या फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. परिजनों की मानें तो महिला कुछ दिनों से परेशान लग रही थी. घटना की शाम गांव को शादी में बहुभोज के कार्यक्रम में भी शामिल हुई थी. देर रात उनके साथ क्या कुछ हुआ यह जांच का विषय है. उक्त घटना की जानकारी ग्रामीणों ने आजमनगर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे एवं तहकीकात करते हुए शव का पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा की जल की पंचायत के पोरला गांव से एक अधेड़ महिला की शव फंदे से लटकने सूचना मिली थी. शव का पोस्टमोर्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल पीड़ित परिवार के द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. लिखित आवेदन प्राप्त होने पर नियमावली अनुसार विधिवत कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >