महादलित टोला में रोड नहीं, ग्रामीण बोले रोड नहीं तो वोट नहीं

महादलित टोला में रोड नहीं, ग्रामीण बोले रोड नहीं तो वोट नहीं

बलिया बेलौन आजमनगर प्रखंड के हरनागर पंचायत के मौजा–मौहरा महादलित टोला के करीब 60 घरों के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं. मुख्य सड़क से जुड़ाव न होने के कारण ग्रामीणों को खेत खलिहान से होकर गुजरना पड़ता है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी बिगड़ जाती है, जिससे मरीज, गर्भवती महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. समाजसेवी सुभाष कुमार यादव ने बताया कि स्वतंत्रता के इतने साल बाद भी सड़क न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि स्व. मंत्री विनोद कुमार सिंह और बाद में विधायक निशा सिंह से भी सड़क निर्माण की मांग की गई थी. ग्रामीण मनोज राय, श्याम राय, रेखा देवी ने कहा, इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करेंगे. करीब 14 लोगों की जमीन इस रास्ते में आती है, अधिकांश तैयार हैं, एक जमीन मालिक के कारण काम रुका है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने नोटिस भी जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >