प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना थाना क्षेत्र से पैदल, पीकअप वैन व ट्रक से बेरोकटोक पशुओं की तस्करी हो रही है. लाभा चेक पोस्ट, दुर्गापुर घाट, रोशना महानंदा नदी घाट के रास्ते से प्रशासन व बिचौलिया के मिली भगत से पशुओं को भारी संख्या में पैदल, पीकअप वैन और ट्रक पर बुरी तरह से लाद कर पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. स्थानीय लोगों ने डीएम से जांच कर पशु तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
