दानवीर भामाशाह की जयंती तैलीक साहू समाज ने धूमधाम से मनायी

दानवीर भामाशाह की जयंती तैलीक साहू समाज ने धूमधाम से मनायी

कटिहार दानवीर भामाशाह की जयंती तैलीक साहू समाज की ओर से भव्य रूप से मनाया गया. कटिहार शहर के तीनगछिया स्थित जिला तैलीक साहू सभा कार्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर तैलीक साहू सभा के जिलाध्यक्ष विद्यानंद साह, पूर्व प्रमुख राम लखन साह, युवा प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा लाल राही, प्राणपुर प्रखंड प्रमुख सह युवा जदयू जिलाध्यक्ष अमित साह, जिला कोषाध्यक्ष फूल कुमार साह, पूर्णिया प्रमंडल कार्यकारी सदस्य राकेश कुमार साह, गणेश कुमार साह, आत्म प्रकाश साह, महेश साह, आशीष कुमार साह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सबों ने भामाशाह के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा की भामाशाह तैलिक समाज का गर्व, वैश्य समाज का गर्व है. भामाशाह दानवीर शूरवीर के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने देश के लिए महाराणा प्रताप को देश बचाने के लिए अपना सर्वश्य धन सम्पत्ति का मोह त्याग कर उन्हें समर्पित कर दिया और खुद उनके सेना में शामिल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >