कटिहार एसपी ने गुरुवार को अपने वेश्म में लोगों की शिकायत सुनी तथा उसके निराकरण को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की शिकायतें गंभीरता से सुनी. जनसुनवाई में भूमि विवाद, आपसी मारपीट, धोखाधड़ी, घरेलू विवाद, थाना में कांड नहीं दर्ज करने सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन दिया. एसपी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की स्थिति की जानकारी ली. उक्त आवेदक के आलोक में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करें. कुछ आवेदकों को ऑन स्पॉट कार्रवाई कर आवेदकों की समस्या का निराकरण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
