मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाईजेशन के प्रक्रिया पूरी

मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाईजेशन के प्रक्रिया पूरी

पोलिंग पार्टी गठित कर विधानसभा आवंटित कटिहार समाहरणालय के एनआईसी सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता सभी प्रेक्षक, सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय सभी नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में बिहार विधान सभा निर्वाचन के अवसर पर प्रतिनियुक्त होने वाले विभिन्न श्रेणियों के मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाईजेशन के प्रक्रिया को संपन्न किया गया. द्वितीय रेंडमाइजेशन द्वारा मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त होने वाले कार्मिकों का मतदान दल का गठन करते हुए संबंधित विधान सभा आवंटित किया गया है. जिला अंतर्गत कुल 2542 मतदान केंद्रों (रिजर्व 272) में प्रतिनियुक्ति के लिए महिला एवं पुरूष कुल 12382 कर्मियों का द्वितीय नियुक्ति पत्र इस रेंडमाइजेशन प्रक्रिया द्वारा अनुमोदित किया गया है. मतदान केंद्रों में सामान्य मतदान केंद्र 2148 (रिजर्व 218), मिश्रित मतदान केन्द्र 365 (रिजर्व 39), दिव्यांग मतदान केंद्र 07 (रिजर्व 07), युवा मतदान केंद्र 01 (रिजर्व 01) एवं महिला मतदान केंद्र 21 ( रिजर्व 07) शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >