आंधी-बारिश ने ईद की रौनक को किया फीका

आंधी-बारिश ने ईद की रौनक को किया फीका

कटिहार जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शुक्रवार की शाम से शुरू हुए तेज आंधी और बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला. सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा. एक ओर मौसम सुहावना हो गया. वहीं दूसरी ओर आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया. लगातार हो रही बारिश ने लोगों की दैनिक दिनचर्या पर ब्रेक लगा दिया. सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. शहर की कई सड़कें कीचड़ से पट गईं. पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इधर ईद के पावन पर्व पर मौसम की बेरुखी ने त्योहार की खुशियों को फीका कर दिया. यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और मेल-मिलाप का प्रतीक माना जाता है. लेकिन खराब मौसम के कारण लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर नहीं जा सके. बच्चों और युवाओं में भी मायूसी देखी गई. लोगों ने कहा, यदि मौसम साफ रहता तो बाजारों में भी अच्छी रौनक रहती. लेकिन बारिश ने खरीदारी और आवाजाही दोनों को प्रभावित किया. कुल मिलाकर, मौसम के इस बदले तेवर ने न केवल जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, बल्कि त्योहार की खुशियों में भी खलल डाल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >