ईदगाह में अकीकत के साथ ईद की नमाज अदा की गई

ईदगाह में अकीकत के साथ ईद की नमाज अदा की गई

मनसाही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के ईदगाह में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई. इस मौके पर चित्तौड़िया,बासगड़ा , जयनगर,मनसाही,हफलागंज, पंचवर्गा अवस्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दिए. चित्तौड़िया, बासगाड़ा ईदगाह में इमाम मौलाना अब्दुल खालिक ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा करवाते हुए कहा कि मुस्लिम भाई लगातार 30 दिन रमजान के पाक माह में रोजा किए एवं 31 वे दिन ईदगाह में उपस्थित होकर अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर हिंदुस्तान के आवाम के अमन चैन की दुआ मांगे. इस अवसर पर याहिया वार्ड सदस्य. अंसारूल हक, अनिसुर रहमान, मन्नान,सहित मुमताज अली, मुजीबुर रहमान, कलीमुद्दीन, शरीफ, मौलाना अकमल, मौलाना अब्दुल खबिर,मौलाना आताउर रहमान, आरिफ,तैमूर रहमान,अब्दुल हन्नान, जमीर, रिजवी, मुस्तफा आदि उपस्थित थे.वहीं इस दौरान ईद को लेकर पुलिस प्रशासन चुप्पे चप्पे पर तैनात किए गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >