अवैध खनन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर को एसडीपीओ ने किया जब्त

अवैध खनन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर को एसडीपीओ ने किया जब्त

धि, अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे मिट्टी खनन में लगे एक ट्रैक्टर व एक जेसीबी मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने जब्त कर थाना लाया है. जिसे महानंदा नदी व गंगा नदी के किनारे से अवैध मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है. एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरदेव टोला के समीप नदी कछार के किनारे मिट्टी की अवैध खनन किया जा रह है. गंगा नदी छारन के समीप से एक ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन जब्त किया गया है. खनन विभाग से कागजातों की जांच व सत्यापन कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मिट्टी खनन में लगे जेसीबी मशीन का कागजात सत्यापन के लिए खनन विभाग को कटिहार भेजा गया है. मिट्टी खनन से जुड़े कागजात खनन विभाग के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >