फसल बर्बाद करने को लेकर पीड़ित ने थाने में लगायी गुहार

फसल बर्बाद करने को लेकर पीड़ित ने थाने में लगायी गुहार

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र के खुदना गांव निवासी अमित कुमार ने अपनी खरीदी हुई जमीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए रौतारा थाना में आवेदन ���िया है. पीड़ित अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि 0.60 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री 23 फरवरी 2022 को उदय शंकर चौधरी, परोरा निवासी से की थी. भूमि का दाखिल खारिज 27 जून 2025 को हो चुका है. नियमित रूप से लगान रसीद भी कट रही है. गांव के ही कुछ दबंग लोग उक्त जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं. अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनकी लगाई हुई फसल को बर्बाद कर दिया है. जमीन पर दोबारा न चढ़ने की धमकी दी है. रौतारा थाना में न्याय की गुहार लगाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच कर शीघ्र ही स्थल निरीक्षण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >