सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

– क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी सायरन बजाते काफिला बढ़ता रहा कटिहार जिले में शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मुस्तैद दिखी. शुक्रवार को भी पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस प्रशासन के वाहनों का काफिला हुटर बजाते हुए शहरी क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे. खासकर वैसे मोहल्ले में जहां अलग-अलग समुदाय के लोग रहते हैं, उन मुहल्ले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट थी ताकि त्योहार सोहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो.एसपी के निर्देश पर जिले के सभी पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं पूर्व से चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा था. गश्ती दलों के साथ-साथ क्विक रिस्पॉन्स टीम भी अलर्ट मोड पर थी ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके.पूजा पंडालों के आसपास असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर पुलिस पदाधिकारी एवं बल विशेष नजर रखे हुए थी. पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक अफवाहों को फैलने से रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >