डॉ राजीव कुमार के निधन से कटिहार के लोग शोकाकुल

डॉ राजीव कुमार के निधन से कटिहार के लोग शोकाकुल

कटिहार शहर के कल्याणचौक निवासी व केबी झा कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ कुमार गंगा नंद सिंह के के दमाद डॉ राजीव कुमार का आकस्मिक निधन पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में हृदयगति रूकने से हो गयी. उनके निधन से कटिहार जिला में शोक की लहर दौर गयी है. डॉ कुमार गंगा नंद सिंह ने कहा कि डॉ राजीव कुमार दरभंगा कमीशनरी के एक सफल सर्जन थे. वे मेडकाना अस्पताल के मालिक थे. जहां उनकी पत्नी भी एक सफल चिकित्सक के रूप में मेडिकाना हॉस्पिटल में स्त्री-रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोएस्कोपिक सर्जन सह. निदेशक कनुप्रिया मिश्रा कार्यरत हैं. डॉ राजीव कुमार के दो पुत्र हैं. बड़ा पुत्र आर्यन मिश्रा पिता को मुखाग्नि दिया. जबकि छोटा भाई आयुष्मान मिश्रा उम्र ग्यारह वर्ष सहकर्ता के दायित्व का निर्वाहन किया. इकलौती पुत्री डॉ कनुप्रिया मिश्रा है. कटिहार के गण्यमान्य लोगों ने डॉ राजीव कुमार के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >