पंचायत सरकार भवन बन कर है तैयार, नहीं खुलता है ताला

पंचायत सरकार भवन बन कर है तैयार, नहीं खुलता है ताला

– करोड़ों की लगात से बनी भवन का नहीं मिल रहा कोई लाभ आजमनगर सरकार ने पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया है. ताकि पंचायत के लोगों को अत्यधिक दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़े. एक हीं छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मी बैठ कर कार्यों का निष्पादन करेंगे. पर ऐसा कुछ धरातल पर नहीं दिख रहा है जो चिन्ता का विषय से कम नहीं है. आजमनगर प्रखंड के शितलमनी पंचायत के छमना चौक पर गायघट्टा पंचायत के खेल मैदान के समीप बन कर तैयार पंचायत सरकार भवन बंद देख लोगों ने कहा कभी पंचायत सरकार भवन खुलता हीं नहीं है. समुचित सिविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है. करोड़ों रुपये से पंचायत सरकार भवन बन कर तैयार है. दोनों पंचायत से हजारों की आबादी के लोगों को अब-भी करीब 18 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. अत्यधिक दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय आजमनगर तैयार पंचायत सरकार भवन अगर पंचायत को हैंड ओवर हो चुका है तो कर्मी को बैठना चाहिए. हैंडओवर नहीं होने की स्थिति में जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए. बुधवार को पंचायत सरकार भवन शितलमनी तो गायघट्टा पंचायत सरकार भवन में ताला लटका हुआ था. यह भवन बंद हीं रहता है तो ऐसे में सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर पंचायत सरकार भवन बनाने के औचित्य पर सवाल खड़े होना लाजमी है. एक ओर सरकार जून 2025 तक सभी पंचायत सरकार भवनों में कामकाज शुरू करने का दावा कर चुकी है लेकिन अब वर्ष 2026 चल रहा बावजूद उक्त पंचायत सरकार भवन का अब-तक पंचायत को हैंगओवर और काम काज नहीं होना सरकार के तमाम दावों की पोल खोलती नजर आ रही है. लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवनों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाय. इस संदर्भ में पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए कहा की पंचायत सचिव के हड़ताल में रहने के कारण पंचायत सरकार भवन नहीं खुल रहा है. ग्राम कचहरी के राजस्व कर्मचारी से पूछा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >