कटिहार सर्वोदय समाज व मुस्कान फाउंडेशन कटिहार की ओर से नगर थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को पौधा भेंट देकर उनके कार्यालय में स्वागत किया गया. मुस्कान फाउंडेशन के संयोजक दीपक मुस्कान ने बताया कि अपने सहयोगियों के साथ थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह से भेंट कर बधाई दी. उम्मीद करते हैं कि नये थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर अपराध मुक्त व जनमानस खुशहाल रहेंगे. साकेत बेगानी, अवधेश पाठक, आलोक ठाकुर, सोना मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
