बलिया बेलौन कदवा विधायक डाॅ. शकील अहमद खान ने शेखपुरा पंचायत के वार्ड चार पीपल टोला गोसाईंकोल गांव में महानंदा नदी में कटाव का जायजा लेते हुए बाढ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी से बात कर आवश्यक कार्य शुरू करने का आदेश दिये. खेतीहर जमीन में कटाव होने के बाद लोगों का आवासीय घर नदी में विलीन हो रहा है. वहां कटाव रोधक कुछ कार्य नहीं होने से लोगों ने आक्रोश है. कटाव रोधक कार्य जरूरी है, इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
