स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का मुद्दा विधायक ने सदन में उठाया

स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का मुद्दा विधायक ने सदन में उठाया

बलिया बेलौन कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खां ने तारांकित प्रश्न संख्या 953 के तहत कदवा प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलिया बेलौन का मुददा उठाया. उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र बलिया बेलौन के भवन में संचालित होने से चिकित्सकों तथा रोगियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. स्वास्थ्य विभाग मंत्री ने उक्त प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा है की वस्तु स्थिति यह है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य बलिया बेलौन का संचालन वर्तमान में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बलियां बेलौन के भवन में किया जा रहा है. आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. उक्त भवन वर्तमान में नवनिर्माण योग्य नहीं है. भविष्य में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण पर विचार किया जायेगा. मुखिया मेराज आलम ने बताया की बलिया बेलौन क्षेत्र के 12 पंचायतों में एक मात्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भवन, स्वास्थ्य कर्मी की कमी के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रह रहा है. इसको लेकर देकर धरना प्रदर्शन भी किया गया है. सदन में मुद्दा उठाये जाने पर विधायक को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >