ग्रामीण सड़कों का दो जगहों पर विधायक ने किया शिलान्यास

ग्रामीण सड़कों का दो जगहों पर विधायक ने किया शिलान्यास

कुरसेला मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत नगर पंचायत के इंदिरा ग्राम में बिंद टोला से मंडल टोला पासवान टोला तक सड़क निर्माण कार्य का बरारी विधायक बिजय सिंह ने नारियल फोड़ व फीता काट कर शिलान्यास किया. कुरसेला रेलवे स्टेशन से खेरिया जाने वाले पथ का शिलान्यास किया. बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे. शिलान्यास कार्यक्रम पर विधायक के सम्मान में दोनों जगहों पर समारोह का आयोजन किया था. विधायकने कहा कि आमलोगों की समस्याओं का निदान और उनके दुख सुख में भागीदारी का निर्वाहन करना उनके प्राथमिकता में शामिल रहा है. अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र गुप्ता ने किया. मोके पर विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, वरिष्ठ सेवा निवृत शिक्षक प्रभाकर झा, जदयू जिला उपाध्यक्ष बिमल मंडल, विनोद राज झा, सिंटू यादव, नपं उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, भाजपा के अंनत जायसवाल, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, जदयू के सत्यनारायण मंडल, राधे मंडल, जगरनाथ मंडल, संवेदक गुंजन सिंह, नीरज झा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >