वार्ड में हो रहे विकास कार्य का मेयर ने लिया जायजा

वार्ड में हो रहे विकास कार्य का मेयर ने लिया जायजा

– गुणवत्तापूर्ण व समय पर कार्य करने का दिया आदेश कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 में चल रहे विकास कार्यों का बुधवार को महापौर उषा देवी अग्रवाल ने जायजा लिया. इस दौरान उक्त वार्ड में चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दी. उन्होंने संवेदक से गुणवत्तापूर्ण व समय पर सभी कार्य को करने का आदेश दी. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के स्थल निरीक्षण किया. साथ ही उनको जल्द से जल्द मकान बनाने के लिए अनुरोध किया गया. साथ ही एसचजी की महिलाओं के साथ एक बैठक की. इस दौरान उनकी समस्याओं को महापौर ने गंभीरता पूर्वक सुनी. वार्ड नंबर 45 के निगम पार्षद खुशबू परवीन नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ वार्ड के अन्य व्यक्ति मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >