रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर शहर के प्रमुख रास्तों का महापौर ने लिया जायजा

रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर शहर के प्रमुख रास्तों का महापौर ने लिया जायजा

कटिहार रामनवमीं के अवसर पर शहर भर में शोभायात्रा निकाली जायेगी. तैयार रूट चार्ट के अनुसार शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. रामनवमीं से एक दिन पूर्व शनिवार को महापौर उषा देवी अग्रवाल ने निगम की पूरी टीम के साथ रास्ते का जायजा लिया. इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गो के रूटों, प्रमुख रास्तों एवं चौक चौराहों का निरीक्षण एवं न्यू मार्केट सब्जी मंडी का अतिक्रमण स्थलाें का भी निरीक्षण किया गया. मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ महापौर ड्रेनेज नाला निर्माण व सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. तत्काल रामनवमी शोभा यात्रा के रूटों पर सड़क का मरम्मति कार्य, साफ- सफाई एवं अतिक्रमण को जल्द खाली कराने का पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया. इस मौके पर उपमहापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, नगर निगम के सहायक अभियंता अमर झा, कनीय अभियंता अजय सिंह, सफाई निरीक्षक कैलाश नारयण चौधरी, राजीव कुमार, राजीव चाकी, अमित कुमार, पंकज ओझा, आशीष कुमार, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता पवन पोद्दार, राणा सोनी, अनीश सिंह, राहुल सिंह, गौरव कश्यप, अनिकेत मिश्रा, जोक्सन यादव, हर्षित कुमार, अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >