महापौर ने जनता दरबार में 34 लोगों की सुनी समस्याएं

महापौर ने जनता दरबार में 34 लोगों की सुनी समस्याएं

– 45 फरियादियों की बारी से बारी समस्या सुन कार्रवाई का दिया निर्देश कटिहार नगर निगम कार्यालय में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने सोमवार को जनता दरबार लगाया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 34 फरियादियों की समस्या को बारी बारी से सुनी. महापौर ने सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल एवं लाइट, रास्ता, अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण समेत अन्य मामलों से संबंधित मामले आये. महापौर ने पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा की. इस मौके पर उप महापौर मंजूर खान, वार्ड नम्बर सात के पार्षद आलोक वर्मा समेत अन्य पार्षद समेत कई फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >