शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा महंगा 6 गिरफ्तार

शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा महंगा 6 गिरफ्तार

बारसोई नशे के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम अब सड़कों पर दिखने लगी है. बारसोई थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में एक साथ 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह कार्रवाई जिला के सीधे आदेश पर की जा रही है. थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई बारसोई रासचौक–आबादपुर पथ पर हुई, जहां कदवा और सालमारी के तीन व्यक्ति को नशे की हालत में बाइक चलाते पकड़ा गया. दूसरी कार्रवाई बलरामपुर–रघुनाथपुर चौक, स्टेट हाईवे-98 पर दयिचंद रेल गेट के निकट हुई, जहां तीन और लोगों को धर दबोचा गया. सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया,थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >