बरारी. भवानीपुर मधेली निवासी 85 वर्षीय सरदार दयाल सिंह जीवन संगिनी बलवंत कौर के साथ शादी की 58 वां वर्षगांठ केक काटकर मनाया. 21 वर्ष पूर्व समस्तीपुर डिवीजन के एक मात्र सिख ए ग्रेड स्पेशल रेल ड्राइवर जो सहरसा लाइन में रेल यात्री के बीच चाचा ड्राइवर के नाम से विख्यात हो गये. जब भी ट्रेन स्टेशन पर रुकती रेल यात्री इन्हें चाचा कहकर पुकारते जो लोगों के दिल में ऐसा बस गये. ट्रेन यात्री कहते चाचा की ट्रेन आ गई. जब 58 वां शादी की सालगिरह मनाया गया तो रेल ड्राइवर दयाल सिंह के आंखों में आंसु के साथ एक चमक भी थी . घर के सभी छोटे बड़ो ने दयाल सिंह से आशीर्वाद लिय. ज्येष्ठ पुत्र सेन्ट्रल सिख वेलफेमा सोसाईटी बिहार के चेयरमैन बताते है कि पिता की ख्याति से अपना सीना गदगद हो जाता है . उनकी सेवा हीं हमारा धर्म है.
एक मात्र सिख एग्रेड स्पेशल रेल ड्राइवर की 58 वां शादी की वर्षगांठ मनी
एक मात्र सिख एग्रेड स्पेशल रेल ड्राइवर की 58 वां शादी की वर्षगांठ मनी
