17 एवं 18 मार्च को 10 बजे से चार बजे तक बिनोदपुर फीडर से आपूर्ति रहेगी ठप्प

17 एवं 18 मार्च को 10 बजे से चार बजे तक बिनोदपुर फीडर से आपूर्ति रहेगी ठप्प

कटिहार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार अन्तर्गत विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बिनोदपूर अन्तर्गत नये 33 के०भी० फीडर का निर्माण कार्य 17 मार्च से 18 मार्च दो दिन कार्य किया जाएगा. जिसके कारण सुबह 10:00 बजे से संध्या चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिनोदपुर शक्ति उपकेन्द्र से आपूर्ति होने वाले सभी क्षेत्रों का विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी. जिसके कारण बिनोदपुर सब स्टेशन से जुड़े डेहरिया, मोफरगंज, कालीबाड़ी, बिनोदपुर, एमजी रोड, शहीद चौक, गोलचा कटरा, सदर हॉस्पिटल, नगर निगम, पीएचडी, बीएसएनल, बड़ा बाजार, चौधरी मोहल्ला, तीनगछिया, नया टोला, दुर्गापुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >