सदर अस्पताल पहुंचकर श्रम अधीक्षक ने संघ के कर्मियों से की वार्ता, अगली बैठक 26 को

सदर अस्पताल पहुंचकर श्रम अधीक्षक ने संघ के कर्मियों से की वार्ता, अगली बैठक 26 को

– 102 एम्बुलेंस कर्मियों की मांगों पर डीएम ने लिया संज्ञान कटिहार 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. डीएम के निर्देश पर श्रम अधीक्षक पीटर मिंज सदर अस्पताल पहुंचे और 102 एंबुलेंस के सभी कर्मचारियों का बयान लिया. उन्होंने दूरभाष पर जैन प्लस एजेंसी के पदाधिकारी और सिविल सर्जन कार्यालय के डीपीएम से भी जानकारी ली. त्रिपक्षीय वार्ता में हुई गंभीर चर्चा श्रम अधीक्षक कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. जैन प्लस एजेंसी पटना से आए एचआर मुकेश कुमार, ओएम विजित श्रीवास्तव, सीएल कुंवर सिंह, पवन कुमार तथा 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे. श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई. दस्तावेज नहीं देने पर एजेंसी को फटकार जैन प्लस एजेंसी की ओर से एग्रीमेंट की कॉपी समेत अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर श्रम अधीक्षक ने नाराजगी जताई. 26 मई को दूसरी बैठक की तिथि तय करते हुए एजेंसी को हर हाल में सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है. काम से हटाए गए कर्मियों को वापस लेने का आदेश श्रम अधीक्षक ने कार्य से बैठाए गए कर्मचारियों को तुरंत काम पर वापस लेने सहित अन्य बिंदुओं को 26 मई से पहले पूरा करने का निर्देश दिया है. मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में त्रिपक्षीय वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई. एजेंसी के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है और उम्मीद है कि कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी की जाएंगी. कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के लिए डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं श्रम अधीक्षक पीटर मिंज के प्रति आभार जताया. इस दौरान दर्जनों चालक एवं ईएमटी कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >