बलिया बेलौन कटिहार- बलरामपुर स्टेट हाइवे 98 निर्माण कार्य बीते वर्षों से चल रहा है. कार्य में निर्माण एजेंसी जगह-जगह सड़कों को यूं हीं अधूरी छोड़ दिए जाने के कारण आमलोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. सालमारी-बारसोई एसएच 98 के बीच में लगभग आधे दर्जन जगह ऐसे हैं, निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता रहता है. मीनापुर पेट्रोल पंप से सलमारी की तरफ बढ़ने पर पचगाछी के पास, फिर कॉलेज चौक अंबेडकर स्मारक से लेकर एतवारी हाट के बीच, एतवारी हाट से लेकर होंडा शोरूम तो, आगे दमदमपुरा गांव के समीप, ढोलमारा के बीच, एमबीबी भट्ठा के पास से टेंगरी के समीप सहित इम्तियाज चौक के बीच, नारायणपुर गांव के समीप, नारायणपुर चौक से मुकुरिया के बीच, शिवरामपुर चौक से आगे भी अधूरा छोड़ दिया है. कई जगहों पर अधूरा छोड़ दिया गया है. जिसके चलते आमलोग परेशान हैं.
एसएच 98 पर अधूरी सड़क हादसे को दे रहा निमंत्रण
एसएच 98 पर अधूरी सड़क हादसे को दे रहा निमंत्रण
