सुरक्षा के बीच मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

सुरक्षा के बीच मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों, गैर सरकारी संस्थानों सहित चौक- चौराहों पर पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. शनिवार को कई स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन किया. स्वामी विवेकानंद आवासीय विद्यालय कुम्हड़ी, मध्य विद्यालय दुर्गागंज, प्लस टू उच्च विद्यालय दुर्गागंज, प्राथमिक विद्यालय परिया, विष्णु शिक्षा केन्द्र कुम्हड़ी, प्रवेश राय मेमोरियल क्लब महम्मदपुर आदि स्थानों पर छात्र व युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. सभी पंडालों में भक्ति गीत बजाकर इलाका गुंजायमान हो रहा था. मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. सभी ने मां सरस्वती को नम आंखों से विदाई दी. सरस्वती पूजा के मौके पर पुलिस प्रशासन भी काफी एलर्ट दिखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >