सेवानिवृति पर हेल्थ एजुकेटर दी गयी विदाई

सेवानिवृति पर हेल्थ एजुकेटर दी गयी विदाई

अमदाबाद प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में पदस्थापित हेल्थ एजुकेटर रमेश राम ओहदार की सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया. आयोजित विदाई समारोह का अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयकुमार ने किया. मंच संचालन दीपक कुमार ने किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका कार्यकाल का सराहना की. हेल्थ एजुकेटर रमेश राम ओहदार ने उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए भावुक हो गये. स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें फूल माला पहनकर एवं बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयकुमार ने बताया कि हेल्थ एजुकेटर रमेश राम ओहदार मई 2001 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में अपना योगदान दिया था. 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो गये. मौके पर डॉ राकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सुधीर कुमार धीर एवं चंदन कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, बिट्टू कुमार, एएनएम चित्रलेखा कुमारी, जय श्री, गीता किस्कू, चानमुनी देवी, जयप्रकाश, तत्कालीन डॉ श्याम किशोर एवं स्वास्थ्य कर्मी विकास कुमार, गौतम कुमार, बंटी सिंह, वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार साह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >