हसनगंज रामपुर पंचायत की महिला मुखिया रानी देवी को मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत विकसित करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया. यह प्रशिक्षण ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना द्वारा आयोजित किया था. प्रशिक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर महिला एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत जानकारी दी. महिलाओं और बालिकाओं के हित में स्वास्थ्य, शिक्षा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. मुखिया रानी देवी ने बताया कि हसनगंज प्रखंड से उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर इस प्रशिक्षण में शामिल किया. पंचायत में महिलाओं को स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ने का अवसर कैसे दिया जाय. बालिकाओं को बेहतर शिक्षा, महिला मरीजों को समुचित स्वास्थ्य लाभ तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया. प्रशिक्षण उपरांत पटना में मुखिया रानी देवी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. कहा कि प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर वे अपने पंचायत में महिला एवं बालिकाओं के हित में प्रभावी रूप से कार्य करेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
