– लोको पायलट को माला पहनाकर किया स्वागत बरारी पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल अन्तर्गत काढ़ागोला रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर अमरनाथ एक्सप्रेस 15654 का ठहराव पर प्लेटफार्म दो पर रेलवे अधिकारी एसीएम, डीसीएन, सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब के प्रधान रणजीत सिंह, डीआरयूसीसी भागवत प्रसाद,स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य ने ट्रेन पायलॅट को माला पहनाकर स्वागत किया एवं संयुक्त रूप में हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. काफी संख्या में लोग स्टेशन पर जमा हुए . कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि सांसद तारिक अनवर ने क्षेत् के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी है . कोविड काल से बंद पड़े अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन न० 15653- 54 एवं लोहित एक्सप्रेस ट्रेन न० 15651-52 ट्रेन का ठहराव काढागोला स्टेशन पर कराकर क्षेत्र की जनता को लम्बी दूरी के जम्मू काशमीर, पंजाब आदि स्थानो के यात्रा के लिए सुलभता प्रदान की है. आगे भी कई सौगात के लिए सांसद प्रयासरत है. अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव का स्वागत मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह, स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य राजीव भारती, राकेश रौशन, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, कांग्रेस नेता विक्रम पासवान, मुनेश्वर ठाकुर, सुराजीलाल चौधरी, शेख इलियास, शहीद बैठा, बिशवनाथ भगत, असोक राम, चरण देव रविदास, मुन्ना कुमार महतो, वकील पासवान, राजकुमार मेहता, कटिहार रेल सेंस कम्युनिटि के सुमन कुमार, रिशु रौशन, सीके मंडल, भवानीपुर गुरुद्वारा के उपप्रधान अरजन सिंह सहित रेल आरपीएफ मौजूद रहे .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
