उत्पाद विभाग ने 61.875 लीटर शराब किया बरामद, दो धराये

उत्पाद विभाग ने 61.875 लीटर शराब किया बरामद, दो धराये

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के फरसरा रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक मोटरसाइकिल से 16 लीटर शराब बरामद कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मध्य निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने छापेमारी की. एक टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के फरसरा रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 16.875 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. शराब मिलते ही पुलिस ने आरोपी तस्कर पवन कुमार एवं निवास कुमार बेगमबाद थाना पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार किया है. जबकि मद्य निषेध की एक अन्य टीम ने कदवा थाना के डांगी से 45.000 लीटर चुलाई शराब जब्त कर एक अभियुक्त फुलमनी मुर्मू के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >