बलिया बेलौन ग्राम पंचायत निस्ता के समाजसेवी तौसीफ रेजा ने बताया की उक्त पंचायत के वार्ड 12, 13 दरियापुर गांव में एक हजार से अधिक लोग निवास करते हैं. यहां के निवासी तटबंध के माध्यम से प्रतिदिन आवागमन करते हैं, इस तटबंध की हालत इतनी खराब हो गई है कि इस पर केवल दो पहिया वाहन ही चल सकता हैं. गांव और मुख्य सड़क के बीच की दूरी लगभग दो किमी है, जिससे आम लोग इसी तटबंध के माध्यम से आवागमन करते हैं. अगर किसी महिला को प्रसव पीड़ा होती है या इस तरह की कोई अन्य आपात स्थिति होती है, तो एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड या चार पहिया वाहन इस गांव तक नहीं पहुंच सकता हैं. इसी तरह निस्ता पंचायत के वार्ड सात मीनापुर गांव में भी यही समस्या है, ग्रामीणों ने निस्ता पंचायत के दरियापुर, मीनापुर में तटबंध पर पक्की सड़क बनवाने की मांग विभाग से की है, इस से हजारों लोगों को इस का लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
