कटिहार शहर के वार्ड नंबर 30 क्षेत्र के अमला टोला न्यू मार्केट व अन्य जगहों पर चोरी की घटना के बाद वार्ड नम्बर तीस के पार्षद नितेश सिंह निक्कू ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात्रि को एक व्यवसायी वर्मा ज्वेलर्स न्यू मार्केट स्थिति दुकान व एक मकान से चोरी के वारदात को चोरों ने अंजाम दिया. इसके पूर्व वार्ड में समाजसेवी लाल सिंघानिया के घर चोरों ने एसी का तार काट लिया गया था. आये दिन वार्ड में बिजली के तार की चोरी, ऐसी के तार की चोरी की घटना हो रही है. पुलिस गश्ती तेज नहीं किये जाने के कारण कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्ती के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई की भी आवश्यकता पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
