49 लाभुकों को पीएम स्वनिधि योजना क्रेडिट मुख्य पार्षद ने बांटा

49 लाभुकों को पीएम स्वनिधि योजना क्रेडिट मुख्य पार्षद ने बांटा

बरारी नगर पंचायत बरारी सभागार में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना क्रेडिट कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया. संचालन कार्यपालक दण्डाधिकारी शिवांशु शिवेश ने किया. मुख्य पार्षद बबीता यादव, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी ने संयुक्त रूप से 49 लोगों को क्रेडिट कार्ड श्रृण वितरण किया. कार्यक्रम में मुख्य पार्षद बबीता ने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट भेंडर आत्म निर्भर पीएम स्वनिधि योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. शुक्रवार को नपं में 49 लाभुकों को एसबीआई गुरुबाजार शाखा ने 27 एवं इन्डियन बैंक ने 22 लाभुकों को कार्यशील पूंजी के तहत प्रथम किस्त 15 हजार एवं द्वितीय किस्त 25 हजार रुपया का क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि राशि का समय पर भुगतान कर देने के बाद 50 हजार की श्रृण सहायता प्रदान की जायेगी. स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने में किसी भी तरह की कोई चूक ना करें. उपमुख्य पार्षद अमन कुमार ने कहा कि 210 लाभुक सूचिबद्ध है. आठ योजनाओं का लाभ इन्हें समय पर उपलब्ध कराया जायेगा. कार्यक्रम में वार्ड पार्पद राधिका देवी, अनिता देवी, साहेरा खातुन, अर्जुन मंडल, रिंकी देवी, राजेन्द्र कुडैल, दीपक कुमार, पार्वती देवी सहित नपं कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >