प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक में अध्यक्ष व कई सदस्य अनुपस्थित

प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक में अध्यक्ष व कई सदस्य अनुपस्थित

– बीपीआरओ के अध्यक्षता करने पर लोगों ने एतराज जताया बरारी महीनों बाद प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड सभाकक्ष में प्रखंड प्रमुख सह प्रखंड बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष नसतारा खातुन की अध्यक्षता में बैठक निर्धारित की गई थी. लेकिन अध्यक्ष एवं कई सदस्य बैठक में अनुपस्थिति रहे. जब बैठक में सदस्य नहीं पहुंचे तो सदस्य सह बीपीआरओ सह प्रभारी बीइओ माधवेन्द्र कुमार ने बाल संरक्षण की बैठक शुरू करा दी. बैठक में सीडीपीओ, जिला बाल संरक्षण इकाई सदस्य सहित कुछ सदस्य उपस्थित रहे. कई सदस्यों ने असंवैधानिक रूप से बैठक करने पर एतराज जताया. कहा कि जिस समिति का अध्यक्ष अनुपस्थित है. वह बैठक कैसे की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >