लापता युवक का शव बरामद, मृतक के पिता ने हत्या का दर्ज करायी प्राथमिकी

लापता युवक का शव बरामद, मृतक के पिता ने हत्या का दर्ज करायी प्राथमिकी

मनिहारी मनिहारी थाना क्षेत्र के लेलहा चौक के समीप मकई के खेत से युवक का शव रविवार सुबह बरामद किया गया. शव की पहचान फैयाज (24) पिता मुन्ना, इदगाह टोला के रूप में हुई है. मृतक के पिता मुन्ना ने अपने पुत्र के हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. 25 अप्रैल से वह लापता था. उन्होंने बताया कि मंजर व इस्तेखार के साथ अंतिम बार रेलवे गेट पर देखा गया था. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. मामला जांच करते हुए आगे कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >