उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा जारी

उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया बेलौन व माहीनगर में 12वीं साइंस व आर्टस विषय की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से शुरू जारी है, जो होकर 20 जनवरी को सम्पन्न होगी

बलिया बेलौन. उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया बेलौन व माहीनगर में 12वीं साइंस व आर्टस विषय की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से शुरू जारी है, जो होकर 20 जनवरी को सम्पन्न होगी. उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया बेलौन के प्रधानाध्यापक इफ्तखार अनवर, माहीनग के शाकीर आलम ने बताया कि शांति के माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया की मंगलवार को विज्ञान विषय का प्रायोगिक परीक्षा ली गयी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलिया बेलौन, माहीनगर, बेनी जलालपुर, निस्ता, भौनगर, धनगामा, शेखपुरा, बैदा, चनदहर के छात्रों का परीक्षा लिया जा रहा है. साइंस विषय में भौतिक, रासायनिक, बोटनी, जुलोजी की परीक्षा सम्पन्न होने के बाद आर्टस विषय में भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत, कम्प्यूटर आदि की परीक्षा ली जा रही है. बेलौन में परीक्षा नियंत्रक मुशफिक आलम, माहीनग में परीक्षा नियंत्रक परवेज आलम के निगरानी में कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है. प्रायोगिक परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने में अफसर मुजम्मिल, परवेज आलम, कल्याणी कुमारी, जावेद अख्तर, विनीका कुमारी, किशोर कुमार, मुशफिक आलम, राजकुमार राय, सूरज कुमार साह, अशोक कुमार आदि का सराहनीय सहयोग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >