मुंबई में चाकू मारकर बारसोई के युवक की हत्या, गांव में पसरा मातम

मुंबई में चाकू मारकर बारसोई के युवक की हत्या, गांव में पसरा मातम

– फालूदा-आइस्क्रीम का ठेला लगाकर करता था जीविकोपार्जन, दोस्त पर हत्या का आरोप फोटो 33 कैप्शन- मृतक वाहिद की फाइल फोटो बारसोई बारसोई प्रखंड के चांदपाड़ा पंचायत अंतर्गत बालूपाड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय वाहिद पिता मासिबुल की महाराष्ट्र के मुंबई में चाकू मारकर हत्या कर दी. खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वाहिद मुंबई में फालूदा व आइस्क्रीम का ठेला लगाकर जीविका चलाता था. मंगलवार की शाम ठेला लगाने के लिए घर से निकला था. रास्ते में किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति मृतक का ही दोस्त है. घटना के एक दिन पूर्व दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपित की तलाश की जा रही है. बालूपाड़ा गांव पहुंची. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. बुधवार को चांदपाड़ा पंचायत के मुखिया नाज़ीमुद्दीन एवं उप सरपंच असलम मृतक के घर पहुंचे. परिजनों को ढांढस बंधाया. मुखिया नाजीमुद्दीन ने कहा कि बिहार में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में बाहर जाने वाले बिहार के मजदूर कई बार असामाजिक तत्वों के शिकार बन जाते हैं. ऐसे मामलों में राज्य सरकार व केंद्र सरकार को समन्वय बनाकर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. इधर गांव में मातम पसरा हुआ है. लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं. परिवार के सामने अब जीविका का संकट भी गहराता दिख रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दुपहर बाद दो बजे मृतक का शव उसके पैतृक गांव लाया जायेगा. संध्या चार बजे उसे मिट्टी दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >